बूंद - बूंद से मिल रही राहत, हो रही मानसून की आहट
बूंद - बूंद से मिल रही राहत, हो रही मानसून की आहट
Share:

नई दिल्ली : दिनभर पसीने से बेहाल और तेज धूप से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर प्रारंभ हो गया है। केरल ही नहीं हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश के मालवा में भी मानसूनी आहट नज़र आने लगी है।दिनभर आसमान बादलों से ढंका रहने लगा है तो ठंडी मानसूनी हवा लोगों को राहत पहुंचा रही है। ऐसे में आसमान से जोरदार बारिश होना लाजमी है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून द्वारा दक्षिणी कर्नाटक समेत बंगाल की खाड़ी तक मानसून पहुंच गया है। बीते समय अरब सागर में चक्रवाती दबाव बनने से जरूर इसकी गति पर संभावित तौर पर असर पड़ा है लेकिन देशभर में प्री मानसून की बारिश हो रही है।

यही नहीं अरूणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सक्किम में जमकर बारिश हुई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मणिपुर आदि तटीय कर्नाटक केरल के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज हो सकती है।मामले में कहा गया है कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में तेज हवाओं का दौर है। बीते दिनों राजस्थान में बवंडर उठा था जिसकी काफी चर्चा रही। विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश होने और डूब से बचने के इंतजामों को लेकर चर्चा की गई। नदी क्षेत्रों में अधिकारियों की तैनाती के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -