हेमा का पति चिंतन आया मर्डर केस में सवालों के घेरे में
हेमा का पति चिंतन आया मर्डर केस में सवालों के घेरे में
Share:

मुंबई : लोकप्रिय कलाकार हेमा उपाध्याय और अभिभाषक हरीश भंबानी की हत्या के मामले में हेमा उपाध्याय के पति को पकड़ा गया था। अब यह बात सामने आई है कि चिंतन उपाध्याय को 1 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस द्वारा हेमा के पति चिंतन को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार हत्या की साजिश को बीते 3 माह से अंजाम दिया गया था। जिसके लिए बिचैलिए के माध्यम से चिंतन और हत्या के आरोपियों केबीच मुंबई व जयपुर में बैठक हुई।

इस बैठक में लगभग 10 लाख रूपए की राशि किसी कार्य के लिए तय की गई थी। यह भी कहा गया कि कुछ राशि एडवांस में ही दे दी गई थी। चिंतन उपाध्याय दिल्ली शिफ्ट हो जाने के बाद मुंबई में कम ही रूकता था। वह तीन दिनों से अधिक नहीं ठहरा करता था। मगर 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक वह मुंबई में ही था।

इस दौरान जानकारी मिली कि वह फोन के माध्यम से विद्या से संपर्क बनाए हुए था। पुलिस ने इस हत्याकांड में चिंतन को ही प्रमुख साजिशकर्ता माना है। यह जानकारी मिली है कि चिंतन के अतिरिक्त तीन और लोगों को ढूंढा जा रहा है। इन लोगों में विद्या उसका साथी। बैठक करने वाला बिचैलिया आदि शामिल हैं। इस हत्याकांड में विद्याधर ने प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया। दरअसल वारदात के बाद भी विद्याधर चिंतन के संपर्क में था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -