'मराठी मानुस के साथ हो रही नाइंसाफी..', राज ठाकरे ने सीएम शिंदे को लिखा पत्र
'मराठी मानुस के साथ हो रही नाइंसाफी..', राज ठाकरे ने सीएम शिंदे को लिखा पत्र
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर राज्य में सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में रोजगार को लेकर ‘मराठी मानुस’ के खिलाफ बढ़ती नाइंसाफी को लेकर अपना विरोध प्रकट किया है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को लिखे पत्र में राज ठाकरे ने बताया है कि किस तरह राज्य की इंडस्ट्रियां यहाँ के लोगों को नौकरियां देने में नाकाम रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर महाराष्ट्र में सरकार के जॉब ड्राइव चलाने के दावों में दम नज़र नहीं आया। क्योंकि आधिकारिक वार्ता के अभाव में मराठी मानुस को अंधेरे में रखा गया। राज ठाकरे ने यह भी बताया कि प्लेसमेंट करने वाली निजी एजेंसियां पर्याप्त संचार के बगैर ऐसे भर्ती अभियान चला रही हैं।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि, 'वे प्रवासियों की भर्ती कर रहे हैं। इस प्रकार महाराष्ट्र के स्थानीय युवाओं को उनके ही गृह राज्य में उनको नौकरियों से दूर किया जा रहा है। उन्होंने पुणे मेट्रो की मिसाल देते हुए कहा कि, 'भर्ती पटना में की गई थी। यह एजेंसियां तमाम नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। सभी नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य महानगरों में बसने वाले बाहरी लोगों को बढ़ावा देने के लिए अनिवार्य अधिवास प्रमाण पत्र को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।'

दरअसल, इस साल BMC चुनाव से पहले और लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र MNS अपने पुराने फॉर्मूले पर लौट आई है, जो मराठी मानुस पर बेस्ड है। इसी के मद्देनज़र राज ठाकरे अपने बेटे अमित ठाकरे के साथ चुनावी अभियान पर निकले हैं। जिसमें प्रदेश का दौरा और मनसे के लिए समर्थन एकत्रित करने के लिए एक सम्मेलन शामिल है। 

SIMI के संस्थापक रहे हसन इमरान को ममता सरकार ने बनाया अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष! भड़की भाजपा

दिल्ली सरकार ने 10 फीसद बढ़ा दी बिजली की कीमत! विवाद बढ़ने पर मंत्री आतिशी बोलीं- इसके लिए केंद्र जिम्मेदार

क्यों बिखरने लगी विपक्षी एकता ? सीएम ममता ने कांग्रेस को बताया भाजपा की दूसरी टीम, बोलीं- इनको वोट न दें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -