10 दिन से अंडमान सागर में फंसे म्यांमार के दस मछुआरों को भारतीय तटरक्षकों ने किया रेस्क्यू
10 दिन से अंडमान सागर में फंसे म्यांमार के दस मछुआरों को भारतीय तटरक्षकों ने किया रेस्क्यू
Share:

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक ने अंडमान सागर में 10 दिन से फंसे म्यांमार के 10 मछुआरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी है कि मलेशिया जाने वाली उनकी नौका के डूब जाने के बाद ये मछुआरे खाली कंटेनर ड्रमों से बने बे़ड़े पर तैर रहे थे। उन्होंने बताया कि मछुआरों को कार निकोबार द्वीपसमूह से 14 समुद्री मील दक्षिण से शुक्रवार को रेस्क्यू कर लिया गया और उन्हें स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

अधिकारी ने जानकारी दी है कि उनकी नाव मलेशिया के रास्ते में अंडमान सागर में डूब गई, किन्तु चालक दल के सभी 10 सदस्य बेड़े पर तैरते हुए जीवित बच निकलने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि तटरक्षक को मछुआरों के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने शुक्रवार को उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। बता दें की कुछ दिनों पहले ही भारतीय तट रक्षक ने गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी थी, जिसमें चालक दल के 10 सदस्य मौजूद थे।

नौका का नाम यासीन बताया गया था और तटरक्षक ने एक अभियान के दौरान इसे पकड़ा था। गत वर्ष 15 सितंबर को तटरक्षक ने इसी प्रकार के एक अभियान में गुजरात के अपटीय क्षेत्र में भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा था, जिसमें चालक दल के 12 सदस्य सवार थे।

इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा: पीएम मोदी

जिलाधिकारियों से PM ने किया संवाद, कहा- आज आकांक्षी जिले, गतिरोधक के बजाय गतिवर्धक बन रहे हैं

मलेशिया ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी की पुष्टि की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -