शिकारी की तरह शिकार करने को तैयार है भारतीय सेना
शिकारी की तरह शिकार करने को तैयार है भारतीय सेना
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्रसईक के बाद भारतीय जवानों की हिम्मत बढ़ गई है। भारतीय जवान एलओसी पर मुस्तैद हैं भारत और पाकिस्तान के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना गश्त पर है। सेना इस जयकारे पर चल रही है कि दुश्मन शिकार और हम शिकारी। ये संदेश एलओसी के पास मौजूद चीड़ के पेड़ों पर लगी तख्तियों पर साफ नज़र आ रहे हैं। इस तरह के संदेश में लिखा है स्निपर्स और जवानों में उल्लास का संचार हो रहा है।

सेना के जवानों ने कहा है कि शत्रु शिकार है और हम शिकारी हें। इस मामले में एलओसी को महत्व देते हुए कहा गया है कि सेना इसे लक्ष्मण रेखा मानती है। यदि पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की घुसपैठ हुई तो भारतीय सेना उसे जवाब देने में जुट जाएगी। इस मामले में कहा गया है कि सर्जिकल स्ट्राईक के बाद पाकिस्तान बौखला रहा है।

एलओसी के एरिया में पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के अलावा हर हिस्सों में हमला करने की फिराक में हे। यहां से आतंकी भी अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राईक के बाद पाकिस्तान की ओर से आतंकी घुसपैठ के प्रयास में लगे हैं। यहां पर सीज़फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। सेना के अधिकारी के अनुसार 225 किलोमीटर लंबी एलओसी पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -