हिलेरी हैं भारतीय-अमेरिकियों की पसंद
हिलेरी हैं भारतीय-अमेरिकियों की पसंद
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव का दौर है। ऐसे में विभिन्न दल अपने-अपने प्रतिनिधियों का चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन यह बात सामने आई है कि जो भारतीय अमेरिकी आव्रजन, धार्मिक स्वतंत्रता आउटसोर्सिंग के मसले पर विचार करते हैं वे हिलेरी क्लिंटन को ही अमेरिका का अगला राष्ट्रपति देखना चाहते हैं। दरअसल भारतीय अमेरिकी थिंक टेंक ने मौजूदा सर्वेक्षण का हवाला देते हुए इस मामले में कहा कि अमेरिका की भारत केंद्रीत विदेश नीति या फिर आतंकवाद से जूझने की बात सामने आती है तो डोनाल्ड ट्रंप को हिलेरी की तुलना में बेहद पसंद किया जाता है।

दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को लेकर एक सर्वे करवाया गया था जिसमें भारतीय अमेरिकियों का मत जाना गया। ऐसे में यह बात सामने आई कि हिलेरी ही अधिकांश लोगों की पसंद है। हिलेरी की लोकप्रियता या लोगों का हिलेरी को मिलने वाला समर्थन ऐसे लोगों में अधिक रहा जो कि आव्रजन, धार्मिक स्वतंत्रता, आउटसोर्सिंग मसले से जुड़े हैं। लोगों से विश्वास से जुड़े मसले पर भी सवाल किए गए। ट्रंप को आतंकवाद और भारत से अमेरिका के संबंधों के लिए कुछ अच्छे मत मिले हैं और इस मामले में वे हिलेरी से आगे रहे लेकिन सर्वे में हिलेरी का विशेष प्रभाव रहा।

गौरतलब है कि इस मामले में अमेरिकी थिंकटैंक एफआईआईडीएस ने अपने सर्वेक्षण को लेकर जानकारी दी। जानकारी दी। दरअसल सर्वेक्षण के परिणाम को लेकर फाउंडेशन आॅफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज ने कहा कि मौजूदा स्थितियों में हिलेरी क्लिंटन को अधिक पसंद किया जा रहा है। हिलेरी को आव्रजन के मामले में 59 प्रतिशत से लेकर 29 प्रतिशत तक के अंक दिए। तो दूसरी ओर धार्मिक स्वतंत्रता पर उन्हें 67 से 27 प्रतिशत तक पसंद किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -