मध्य एशिया में फंसे 50 वैज्ञानिकों और कोरोना मरीजों को लेकर स्वदेश लौटा भारतीय वायुसेना का विमान
मध्य एशिया में फंसे 50 वैज्ञानिकों और कोरोना मरीजों को लेकर स्वदेश लौटा भारतीय वायुसेना का विमान
Share:

नई दिल्ली: इंडियन एयरफोर्स एक विशेष बचाव अभियान के तहत 50 भारतीय वैज्ञानिकों के समूह को मध्य एशिया से लेकर वापस लौट आई है। खास बात यह है कि इन वैज्ञानिकों के समूह में कई कोरोना संक्रमित मरीज भी थे। फ़ोर्स ने इस बचाव अभियान के लिए एक सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान का उपयोग किया गया था। 

उल्लेखनीय है कि ये सभी वैज्ञानिक एक करार के तहत सेंट्रल एशिया में एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। जैसे ही वैज्ञानिकों में कोरोना संक्रमण के फैलने की जानकारी मिली, वैसे ही मध्य एशिया में भारतीय दूतावास एक्टिव हो गया। वहां के दूतावास के अधिकारियों ने इंडियन एयरफ़ोर्स से पूछा कि क्या वह वैज्ञानिकों को वापस स्वदेश ले जा सकती है। इस पर भारतीय वायु सेना ने अपने सी-17 स्क्वाड्रन को फ़ौरन तैयार किया और इस विशेष अभियान को पूरा किया। इसके लिए विमान के पायलटों और चालक दलों को संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक एहतियात और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। 

इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने अभियान के तहत मध्य एशियाई गणराज्य में सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान से 50 भारतीय वैज्ञानिकों के दल को वापस स्वदेश लाए। बता दें कि भारतीय वायु सेना ने चीन सहित विश्व के अन्य हिस्सों में फंसे भारतीयों को वापस ला चुका है।

आईपीओ बाजार ने बैल रैली के बीच 25K-Cr करोड़ रुपये जुटाए

RBI मुद्रास्फीति की चिंताओं पर दरों में नहीं होगी कटौती

FPI ने नवंबर में 62000-Cr के रिकॉर्ड का संचार किया शुरू


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -