100 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित करने वाला देश बन जाएगा भारत
100 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित करने वाला देश बन जाएगा भारत
Share:

नई दिल्ली : भारत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में आगे बढ़ता जा रहा है। जहां भारत विदेशी उपग्रहों को प्रक्षेपित करने लगा है वहीं अब उपग्रह बनाने का काम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों की भागीदारी के तहत भी शामिल होने लगा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो भारत 100 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण करने वाला देश बन जाएगा।

एंट्रिक्स काॅर्पोरेशन द्वारा कहा गया कि इसरो की व्यावसायिक शाखा द्वारा 20 देशों के 74 उपग्रह प्रक्षेपित हुए हैं। दरअसल भारत ने पीएसएलवी लाॅन्चर से 5 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था। इतना ही नहीं आगामी माह भारत 2 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित कर देगा। ऐसा होता है तो भारत द्वारा इस तरह के प्रक्षेपण में 81 विदेशी उपग्रह लांच कर चुका होगा।

गौरतलब है कि 8 उपग्रहों के प्रक्षेपण के बाद भारत ने 79 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित कर दिए हैं। माना जा रहा है कि भारत 100 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित करने का आंकड़ा जल्द ही छू लेगा।

इसरो ने लगाई ऊँची छलांग, PSLV -C 35 हुआ लॉन्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -