India vs South Africa : रहाणे का शतक, भारत ने दिया 481 रनों का लक्ष्य
India vs South Africa : रहाणे का शतक, भारत ने दिया 481 रनों का लक्ष्य
Share:

नई दिल्ली : अजिंक्य रहाणे (नाबाद 100) और कप्तान विराट कोहली (88) की बेहतरीन पारियों की बदौलत से भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर चल रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका के सामने 481 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 267 रनों पर घोषित की। रहाणे ने पहली पारी में भी 127 रन बनाए थे। दूसरी पारी में रहाणे 206 गेंदों का सामना कर आठ चौके और तीन छक्के लगाए।

दूसरी पारी में भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने भी 88 रनों का योगदान दिया। रिद्धिमान साहा 23 रनों पर नाबाद लौटे। साहा और रहाणे ने छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। चौथे दिन भारत ने कोहली का विकेट गंवाया। रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी करने वाले कोहली ने केल एबॉट की गेंद पर पगबाधा होने से पहले 165 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए। तीसरे दिन स्टम्प्स तक रहाणे 52 और कोहली 83 पर नाबाद लौटे थे। भारत ने 81 ओवरों का सामना किया था और 100.1 ओवरों के बाद पारी घोषित की।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इमरान ताहिर और एबॉट को एक-एक सफलता मिली, रहाणे एक टेस्ट की दोनों पारियो में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं। रहाणे के अलावा विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने इससे पहले यह कारनामा किया है। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 126 रनों पर समेट दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -