बलूच नेता बुगती को शरण देने की तैयारी में भारत
बलूच नेता बुगती को शरण देने की तैयारी में भारत
Share:

नई दिल्ली :  केन्द्र की मोदी सरकार बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती को भारत में राजनीतिक शरण देने के बारे में विचार कर रही है। बीते दिनों बुगती और अन्य कुछ बलूच नेताओं ने भारत में शरण मांगी थी। हालांकि अभी तक भारत सरकार ने बुगती और अन्य बलूच नेताओं को शरण देने के मामले में गंभीरता से विचार नहीं किया था लेकिन अब उरी हमले के बाद तो इस बारे में विचार कर शीघ्र ही निर्णय लेने की जानकारी सामने आ रही है।

केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की यदि माने तो सरकार बलूच नेताओं को शरण देने के लिये स्थान की खोज कर रही है। इसके अलावा खुफिया एजेंसी राॅ से भी गृह मंत्रालय के अधिकारियों से यह पूछा है कि बुगती के अलावा ऐसे कितने बलूच नेता है, जो फिलहाल निर्वासित जीवन जी रहे है।

बताया गया है कि राॅ से जानकारी मिलने के बाद ही बलूच नेताओं को भारत में शरण दे दी जायेगी। गौरतलब है कि बलूच नेता बुगती जेनेवा में निर्वासित जीवन जी रहे है। उन्होंने भारत में शरण लेने के लिये पहले ही आवेदन कर रखा है।

मोदी की तारीफ में बोले बलूच नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -