पाकिस्तान ने लगाई दोनों देशों के एडीजी स्तर की वार्ता की आस
पाकिस्तान ने लगाई दोनों देशों के एडीजी स्तर की वार्ता की आस
Share:

इस्लामाबाद : भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता रद्द हो जाने के बाद अब फिर से पाकिस्तान लगातार बयानबाजी करने में लगा है। कभी वह कहता है कि उसके पास परमाणु बम है, कभी वह कहता है कि भारत ही सीमा पर से गोलीबारी कर रहा है तो कभी कहता है कि वह कश्मीर मसले पर चर्चा करना चाहता है और कभी पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमाओं पर गोलियां बरसती हैं। ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर तनाव व्याप्त होने के बाद भी दोनों देशों की सैन्य टुकडि़यों के प्रमुखों के बीच बैठक निर्धारित है। 

दरअसल वे पाकिस्तानी रेंजर्स के महानिदेशक और सीमा सुरक्षाबल के महानिरीक्षक के बीच आगामी सप्ताह होने वाली बैठक को लेकर अपना बयान दे रहे थे। उनका कहना है कि जब तक दोनों ही पक्षों के मसलों को एजेंडे में शामिल नहीं किया जाता तब तक पाकिस्तान के साथ वार्ता बहाल नहीं हो पाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सीमा पर नियंत्रण रेखा के बढ़ते तनाव के बीच भारत द्वारा इस्लामाबाद को कश्मीरी अलगाववादियों के साथ चर्चा करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया है। 

यही नहीं बीते सप्ताह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता को अंतिम क्षण में विफल कर दिया गया। दरअसल पाकिस्तान केवल कश्मीर मसले पर चर्चा करने की बात करता रहा तो भारत ने पाकिस्तान को सीमा पार से गोलीबारी रोकने की बात कही थी मगर पाकिस्तान ने गोलीबारी किए जाने से ही इंकार कर दिया था और फिर दोनों देशों के एनएसए स्तर की वार्ता रद्द कर दी गई थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -