अमेरिकी राष्ट्रपति का हेलिकाॅप्टर बना रहा भारत
अमेरिकी राष्ट्रपति का हेलिकाॅप्टर बना रहा भारत
Share:

नई दिल्ली : भारत रक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। भारत द्वारा अपने ही देश में कई उन्नत मिसाईलों, हवाई जहाजों को तैयार किया गया है। ऐसे में अब भारत विदेशों को हेलिकाॅप्टर और अन्य सामग्रियों का निर्यात भी करने लगा है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति की हवाई यात्रा के लिए भारत वीएच - 92 हेलीकाॅप्टर का निर्माण जारी रख रहा है। हेलीकाॅप्टर्स का निर्माण सीकोरस्काई एस - 92 के आधार पर किया गया है। यह पहला अवसर है जब भारत अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति का हेलिकाॅप्टर निर्मित कर रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार वायर हारनेस का निर्माण टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की सहायता से इसका निर्माण हैदराबाद में किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि दो वर्षों में यह हैलिकाॅप्टर बनकर तैयार हो जाएगा। यह विमान खास किस्म का होगा और बेहद शक्तिशाली होगा। इस हेलिकाॅप्टर को सिविलियन एस 92 का आधुनिक वर्जन माना जा रहा है। जिसमें दो इंजन लगाए गए हैं।

इसमें आधुनिक संचार सिस्टम है और संचार के साथ हमलों से निपटने की क्षमता भी इसमें है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर दो वर्षों में इसके ट्रायल के साथ ही टेस्टिंग पर कार्य होगा। इसके बाद इसे अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा। इस विमान के लिए कंपनी द्वारा एक वर्ष में करीब 48 कैबिन बनाए जाऐंगे। जिसमें से 6 कैबिन यूएस सीक्रेट सर्विसेज, मराइन क्राॅप्स और लाॅकहीड मार्टिन के अधिकारियों द्वारा चयनित किए जाऐंगे। इस हेलिकाॅप्टर को अंतिम रूप देने का कार्य अमेरिका में ही होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -