भारत बना देश का सांतवा सबसे मूल्यवान देश
भारत बना देश का सांतवा सबसे मूल्यवान देश
Share:

नई दिल्ली : भारत का अतुल्य भारत का नारा काम कर गया और भारत एक पायदान उठकर 7वें पर पहुँच गया है। पिछले साल यह रैंकिंग 8 थी। 20 शीर्ष देशों की सूची में यह स्थान पाना बीते कई दिनों के निवेश का परिणाम है। वैश्विक स्तर पर आर्थिक और विकास की दृष्टि से मूल्यवान देशों की ये सूची ब्रांड फाइनेंस की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कंपनी ने यह बताया है कि पिछले साल भारत की ब्रांड वैल्यू 1621 अरब डॉलर थी पर इस साल यह 32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2137 अरब डॉलर पर पहुँच गई है। इस रिपोर्ट में वर्ष 2015 में अमेरिका 19703 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ शीर्ष पर कायम है। 6314 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे और 4166 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ जर्मनी तीसरे स्थान पर हैं। भारत एशियाई देशों में चीन और जापान के बाद तीसरे स्थान पर है। ब्रिक्स देशों के समूह में भारत एकमात्र ऐसा देश रहा जिसकी ब्रांड वैल्यू बढ़ी है। विकासशील देशों में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर रहा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत का अतुल्य भारत का नारा कामयाब रहा पर जर्मनी की प्रतिष्ठा में बट्टा वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन के घोटाले के कारण लग गया। निवेश के लिए पहली पसंद बनकर अमेरिका ने अपना नं 1 पोजिशन बरकरार रखा जबकि गिरते संभलते हालात के कारण चीन की ब्रांड वैल्यू में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

हालांकि समृद्ध रुप से समर्थ अर्थव्यवस्था का अमेरिका की ब्रांड वैल्यू में बड़ा योगदान रहा लेकिन अग्रणी शैक्षणिक व्यवस्था, म्यूजिक तथा इंटरटेनमेंट क्षेत्र में इसकी बढ़ती दखल ने भी अहम भूमिका निभायी है। रिपोर्ट में कहा गया कि हाल में आई आर्थिक संकट के कारण चीन के लडख़ड़ाने के बाद अमेरिका का शीर्ष स्थान और सुरक्षित हो गया है। कंपनी ने इसके लिए सभी देशों की ब्रांड वैल्यू का गहन आकलन किया। वहां सभी ब्रांडों की बिक्री का पिछले 5 साल के आंकडों का लेखा परीक्षण किया गया तथा सभी देशों के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को रेवेन्यू के समकक्ष रखा गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -