भारतीय अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेला-2015 में प्रदर्शित पुखराज पाचन रस दर्शकों में हो रहा है तेजी से लोकप्रिय
भारतीय अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेला-2015 में प्रदर्शित पुखराज पाचन रस दर्शकों में हो रहा है तेजी से लोकप्रिय
Share:

नई दिल्ली : प्रगति मैदान, नई दिल्ली में चल रहे भारतीय अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेला-2015 के हाॅल नम्बर 12 में प्रदर्शित पुखराज हेल्थकेयर का उत्पाद पुखराज पाचन रस दर्शकों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने तथा पेट में जलन को दूर करने में अत्यधिक प्रभावी उत्पाद पुखराज पाचन रस को विशेष रूप से इस बार भारतीय अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रदर्शित किया गया है।

ऐलो वेरा के अद्भुत लाभों को लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से श्री सुखजीत सिंह चीमा ने सन् 1999 में पुखराज हेल्थकेयर प्राईवेट लिमिटेड की स्थापना की थी। विनम्र शुरूआत के पश्चात् पुखराज हेल्थकेयर ने तेजी से तरक्की की और आज यह कम्पनी पूरे उत्तर भारत में अपनी मौजुदगी दर्ज करा चुकी है। पुखराज हेल्थकेयर के वेलनेस, हेल्थ केयर, स्किन केयर तथा हेयर केयर से सम्बंधित उत्पादों की एक व्यापक रेंज है।

कम्पनी की शुरूआत शुद्ध ऐलो वेरा जूस से की गई थी और अब इसमें 5 तुलसी, वीट ग्रास पाउडर और पेन आॅयल जैसे उपयोगी उत्पादों को भी शामिल किया गया है। पुखराज हेल्थकेयर ने अपने अद्वितीय उत्पादों के माध्यम से पूरे भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की योजना बनाई है। इसी क्रम में, जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को पुखराज पाचन रस तथा पुखराज ऐलो वेरा का ब्रैंड एम्बेसेडर बनाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -