घुसपैठ को लेकर चीन से चर्चा आज
घुसपैठ को लेकर चीन से चर्चा आज
Share:

नई दिल्ली : भारत को सीमावर्ती क्षेत्रों से मिल रही चुनौतियों से दो-चार होना पड़ रहा है। जहां चीन भारतीय सीमा और पाकिस्तान-भारत सीमा से सटे उसके क्षेत्रों में पक्का निर्माण कर रहा है वहीं भारत इन निर्माणकार्यों पर आपत्ति लेता रहा है। हाल ही में लद्दाख के समीप चीन ने पैट्रोलिंग एरिया में वाॅच टाॅवर का निर्माण किया जिसे आईटीबीपी ने ध्वस्त कर दिया। अब भारत और चीन के कमांडर्स की बैठक होने जा रही है। जिसमें सीमा में घुसपैठ की कोश्शिों को लेकर चर्चा की जाएगी।

यही नहीं इस बारे में यह जानकारी सामने आई है कि भारतीय सैनिकों ने देश की सरजमीं पर निर्मित की गई कुटिया तड़के ध्वस्त कर दी, इसके बाद सीमा पर दोनों ओर से तनाव जैसे हालात पैदा हो गए, हालांकि यह तनाव किसी सैन्य कार्रवाई जैसे नहीं थे। मिली जानकारी के अनुसार कुटिया की छप्पर पर सोलर पैनल और कैमरा लगाया गया था इस कैमरे में भारतीय सैनिकों की गतिविधियों को रिकाॅर्ड किया गया था।

दरअसल चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा क्षेत्र पर अपना दावा किया गया। उल्लेखनीय है कि चीन द्वारा विवादित क्षेत्र में सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं चीन ने भारत के जिस क्षेत्र पर अवैध तौर पर अधिकार किया हुआ है वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को जोड़ता है। ऐसे में यहां भारतीय सैनिकों की गतिविधियों की निगरानी को दुश्मन के लिए आसान बनाया जा सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -