भारत ने चीन के कई उत्पादों के आयात पर लगाया प्रतिबंध
भारत ने चीन के कई उत्पादों के आयात पर लगाया प्रतिबंध
Share:

नई दिल्ली: भारत ने चीन से बदला लेने का अचूक उपाय ढूंढ निकाला है। जिसके तहत भारत ने चीन से दूध, दूध से बने उत्पाद, कुछ मोबाइल सेट समेत कई उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। हांला कि इसके पीछे का कारण यह दिया गया है कि ये उत्पाद निम्न स्तरीय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते है।

लोकसभा में भोला सिंह व कुछ अन्य सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए वाणिज्य मंत्री सीतारमण ने कहा कि भारत ने चीन से दूध व दूध से बने उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्यों कि उनकी क्वालिटी अस्वीकार्य थी।

सीतारमण ने कहा कि इसी प्रकार कुछ मोबाइल फोन जिन पर अंतराष्ट्रीय मोबाइल स्टेशन उपकरण पहचान संख्या या अन्य सुरक्षा सुविधाएं नहीं थी, उन्हें भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ चीन से कुछ इस्पात उत्पादों के आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सीतारमण ने बताया कि डब्ल्यूटीओ के नियमों के कारण अब किसी भी देश को पूर्णतः आयात से नहीं रोका जा सकता। फिर चाहे उस देश के साथ हमारे राजनतीक, क्षेत्रीय या फिर सैन्य समस्याएं ही क्यों न हो।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -