भारत को अपनी आत्मरक्षा का अधिकार
भारत को अपनी आत्मरक्षा का अधिकार
Share:

वाॅशिंगटन : उड़ी में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां भारत पाकिस्तान में कई तरह के आरोप मढ़ रहा है वहीं अमेरिका ने भारत द्वारा किए जाने वाले विभिन्न आॅपरेशन्स को समर्थन दिया है। दरअसल अमेरिका के प्रशासन द्वारा कहा गया है कि भारत भी अपनी आत्मरक्षा कर सकता है। दूसरे देशों की तरह उसे भी इस मामले में अधिकार है। अमेरिका ने अफगानिस्तान में शांति की बात को ध्यान में रखते हुए कश्मीर मसले को सामने रखा और पाकिस्तान के रवैये की आलोचना भी की।

इस मामले में व्हाईट हाउस में दक्षिण एशिया के मामले को माॅनीटर करने वाले पीटर लेवोय ने कहा कि जिस तरह से भारत के उड़ी में सेना पर हमला हुआ उससे स्पष्ट जाहिर होता है कि यह आतंकवाद का एक उदाहरण था। इस हमले की उन्होंने निंदा की और कहा कि आने वाले समय में आतंकी हमलों को रोकने क लिए अमेरिका गंभीर है।

भारत की ओर से सीमा पार से आने वाले आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई बेहद आवश्यक है। उनका कहना था कि इस मामले में वे सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। पीटर लेवोय का कहना था कि दोनों देश इन मामलों से बाहर निकलकर शांति से समस्याओं का हल खोज पाऐंगे इस बात की उन्हें उम्मीद है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -