मेक इन इंडिया के माध्यम से विकास कर सकते हैं जर्मनी और भारत : PM मोदी
मेक इन इंडिया के माध्यम से विकास कर सकते हैं जर्मनी और भारत : PM मोदी
Share:

बेंगलुरू : जर्मनी और भारत आपसी सहयोग से कई कार्य कर सकते हैं। भारत और जर्मनी की दोस्ती बहुत अच्छी है। मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में भारत, जर्मनी के सहयोग से कई तरह के उद्योगों पर कार्य कर सकता है। बीते 15 माह में भारत और जर्मनी के बीच गहरी दोस्ती हुई है। मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर में भारत आगे बढ़ना चाहता है। राज्यों में विकास को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। भारत अधोसंरचनात्मक विकास पर जोर दे रहा है। उन्हें आपसी सहयोग की अच्छी संभावनाऐं नज़र आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मंदी का भारत पर अच्छा असर हो रहा है। राज्य सरकारें अपने क्षेत्रों में कई कंपनियों का कारोबार बढ़ाना चाहती हैं।

भारत रेलवे, रोड, अधोसंरचना आदि क्षेत्रों में निवेश करने और विकास करने का प्रयास कर रहा है। रेलवे में 100 प्रतिशत निवेश को भारत प्रोत्साहन दे रहा है। मेक इन इंडिया से विकास की संभावनाऐं बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जीएसटी बिल संसद में पेश करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास की काफी संभावनाऐं हैं।

भारत और जर्मनी की मित्रता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल मामले में नंबर वन देश है। विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए हमने कई तरह के प्रयास किए हैं। जीडीपी को 7 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया। सरकार को विदेश के कार्यक्रमों में भागीदारी करने के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

निजी निवेश और विदेशी निवेश की बात भी सामने रखी गई है। देश में विकास के अवसर हैं। सरकार रेलवे नेटवर्क को बढ़ा रही है। स्मार्ट सिटीज़ का विकास कर रही है। इसके लिए उसे जर्मनी का सहयोग चाहिए। भारत ने फाॅरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट बढ़ाने के प्रयास किए हैं। मित्रों द्वारा कहा गया है कि भारत में युवा प्रतिभा बड़े पैमाने पर है। देश में निवेश को बढ़ाया जा सकता है। भारत में अनुसंधान तकनीक में आगे बढ़ सकता है। भारतीय अर्थव्यवस्था काफी अच्छी प्रगति कर रही है। भारत साॅफ्टवेयर तकनीक में काफी आगे है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -