भारत और चीन सीमा पर शांति बनाये रखने के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
भारत और चीन सीमा पर शांति बनाये रखने के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
Share:


जम्मू : भारत तथा चीन में जहाँ सीमा को लेकर बर्षो से विवाद चल रहा था वही बीते रविवार दोनों देश की सेनाओ के अधिकारियो के द्वारा एक बार फिर सीमा पर शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई,हम आपको बता दे कि इस प्रकार की शांति वार्ता यहाँ समय-समय पर अक्सर होती रहती है। 

भारतीय सेना की उत्तरी कमान के पीआरओ कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि बेहतर संबंधों के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर समय-समय पर ऐसी बैठकों का आयोजन किया जाता है। कुछ बैठकें चीन तो कुछ भारतीय क्षेत्रों में होती हैं। इस दौरान होने वाले कार्यक्रम की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ चीन की संस्कृति को दर्शाने वाले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। 

इस बैठक का यही उद्देश्य होता है की किसी भी तरह दोनों देश की समा शांति भंग ना हो तथा बैठक एक दूसरे को यह विश्वास दिलाने के साथ खत्म हुई कि सौहार्द बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -