भारत और अमेरिका के बीच आज से शुरू हुआ 'वज्र प्रहार', दोनों सेनाएं परखेंगी अपना दम
भारत और अमेरिका के बीच आज से शुरू हुआ 'वज्र प्रहार', दोनों सेनाएं परखेंगी अपना दम
Share:

वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास रविवार से सिएटल के संयुक्त बेस लुईस-मैककॉर्ड (JBLM) में आरंभ हो रहा है। इस संयुक्त अभ्यास का नाम वज्र प्रहार रखा गया है। यह संयुक्त अभ्यास का 10वां संस्करण है, जो 28 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और अमेरिका में किया जाता है। पिछले साल यह अभ्यास जयपुर में आयोजित किया गया था।

भारतीय दूतावास ने अभ्यास की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया है कि सैन्य अभ्यास में 45 सदस्यीय भारतीय बल अमेरिकी सैनिकों के साथ ट्रेनिंग लेगा। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सेना अपने अपने अनुभव शेयर करेगी। द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और रक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान से भारत और अमेरिका के मध्य रक्षा सहयोग और मजबूत होगा। इसके साथ ही दोनों देश एक दूसरे की सेनाओं के साथ युद्ध की नई रणनीतियों को भी साझा करेंगे।

इससे पहले सितंबर महीने में लुईस-मैककॉर्ड बेस पर दोनों देशों के सैनिकों ने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण लिया था। इसमें उन अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों को शामिल किया गया, जो हाल ही में इंडियन आर्मी को प्राप्त हुए हैं। इनमें हॉवित्जर तोप और चिनूक हेलिकॉप्टर भी शामिल हैं। वहीं, अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की धुन भी बजाई थी। 

जापान में हिगबीस तूफान का कहर जारी, अब तक 14 की मौत, लाखों विस्थापित

पाकिस्तान के भविष्य पर फैसला आज, FATF कर सकता है ब्लैकलिस्ट

कांग्रेस के आए 'बुरे दिन', पैसों की तंगी के चलते चाय-नाश्ते के खर्च पर लगाई लगाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -