GDP के मामले में चीन से आगे निकला भारत
GDP के मामले में चीन से आगे निकला भारत
Share:

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में भारत ने पहली बार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। बिहार के दरभंगा रवाना होने से पहले सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भारत ने पहली बार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले समय में भारत आर्थिक विकास के मामले में भी चीन से आगे निकल जाएगा।"

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को पारित करा लिया जाएगा तथा अप्रैल 2016 से इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। झारखंड में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद सिन्हा ने दावा किया कि केन्द्र सरकार ने महंगाई को भी काबू में लाया है।

सिन्हा दरभंगा में भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा कर वहां चल रहे राहत कार्यो का निरीक्षण करेंगे तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मिलेंगे और स्थिति की रपट केन्द्र सरकार को सौंपेंगे। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया और कहा कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, वहां विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में स्थिति सुधरी है। विकास योजनाओं पर काम तेजी से हो रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -