सोने के सिक्के चलाने और 1 रु. लीटर पेट्रोल की मांग को लेकर अड़े उपद्रवी
सोने के सिक्के चलाने और 1 रु. लीटर पेट्रोल की मांग को लेकर अड़े उपद्रवी
Share:

मथुरा : उतर प्रदेश के मथुरा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस पर हुई गोलीबारी में पुलिस कर्मी समेत 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। भीड़ ने हमला करने के साथ ही आगजनी भी कर दी। इसमें एसपी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार यादव की मौत हो गई है। साथ ही 12 पुलिस वाले घायल हो गए है।

सीएम अखिलेश यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए है। इस मामले में अब तक 370 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी है। उपद्रवी अजीबोगरीब मांगे कर रहे है। उनकी मांग है कि पेट्रोल 1 रु प्रति लीटर हो, सोने के सिक्के चलाए जाएं, आजाद हिंद फौज के कानून को माना जाएं, आजाद हिंद बैंक करेंसी से लेन-देन की जाए, पूरे देश में मांसाहार पर बैन लगाया जाए।

मांसाहार करने वालों को सजा दी जाए। उपद्रवियों का नारा था, 'आजाद हिंद बैंक करेंसी से लेन-देन करना होगा, नहीं तो भारत छोड़ना होगा'। ये लोग खुद को सुभाष चंद्र बोस का अनुयायी बता रहे थे। पुलिस जवाहर बाग की करीब 250 एकड़ जमीन पर अवैध कब्‍जा हटाने पहुंची थी। ये जमीन बागवानी विभाग की है।

स्थानीय प्रशासन ने 2 दिन पहले बाग पर कब्‍जा किए लोगों को नोटिस देते हुए इसे 24 घंटे के अंदर खाली करने की वॉर्निंग दी थी। पुलिस को देखते ही उपद्रवियों ने फायरिंग शुरु कर दी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -