इस देश में की गई है किन्नरों की शादी की व्यवस्था
इस देश में की गई है किन्नरों की शादी की व्यवस्था
Share:

दुनिया में कई जाति धर्म के लोग रहते हैं और तरह-तरह के लोग रहते है उनमें से एक होते हैं किन्नर जिन्हे आमतौर पर लगभग सभी लोग जानते हैं। समाज की अगर बात करें तो आज भी समाज में किन्नरों का कोई स्थान नहीं दिया गया है इन्हे हमेशा से ही समाज के बाहर ही रहना पड़ता है। यह वह लोग है जिनका लिंग ही निर्धारित करना कठिन होता है इसलिए इन्हे आमतौर पर पैसे मांगते ही देखा जा सकता है। हालांकि आज के समय में रेलवे में किन्नरों के लिए थर्ड जेंडर का विकल्प कर दिया गया है। इससे समाज में उन्हे एक नई पहचान दिलाने की कोशिश की गई है।

आज के समय ने सभी देशों की सरकार ने किन्नरों के अधिकारों पर गौर करते हुए उन्हें समाज में एक नयी पहचान दिलाने की मुहिम जारी की है। और तो और पाकिस्तान में भी किन्नरों की शादी को लेकर विचार किया जा रहा है। इसी काम के लिए पाकिस्तान में 50 धार्मिक विद्वानों ने किन्नरों की शादी के पक्ष में फतवा जारी किया है। और इन शादियों को कानूनी रूप से वही मान्यता रहेगी जो अन्य की रहती है। पाकिस्तान के इस फतवे में यह साफ कर दिया गया है कि पुरुषों के लक्षण वाले किन्नर और स्त्री लक्षणों वाले किन्नर में अगर शादी होती हैए तो कुछ भी गलत नहीं है। 

पुरुषों के लक्षण वाला किन्नर यदि किसी स्वस्थ महिला से भी शादी करना चाहे तो वह कर सकता है। लेकिन स्त्री और पुरूष दोनो के लक्षणों वाले किन्नर की शादी को सही नहीं मानता और उसका विरोध करता है। इसके साथ ही फतवे में यह भी बताया गया है कि किन्नर के परिवार पर उसका पूरा अधिकार रहेगा। विद्वानों ने किन्नरों का अंतिम संस्कार भी किसी सामान्य मुस्लिम स्त्री या पुरुष की भांति ही करने की व्यवस्था दी। विद्वानों ने किन्नरों के प्रति सामाजिक व्यवहार बदले जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया है। उन्हें किसी तरह के अपमानजनक शब्दों से न पुकारे जाने या उनको लेकर गलत बातें न कहने की विद्वानों ने जनसामान्य से अपील की।

महिला को हुआ अजगर से प्यार लेकिन सच जानकर उड़ गए महिला के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -