राष्ट्रपति के साथ भोज गर्व की बात, लेकिन पोती होने की खुशी अलग है
राष्ट्रपति के साथ भोज गर्व की बात, लेकिन पोती होने की खुशी अलग है
Share:

रायपुर : छतीसगढ़ की तीजन बाई, जिसने पंडवानी गायन शैली को एक नाम दिलवाया और इसी के लिए उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया। शुक्रवार को दिल्ली में उनका राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ लंच का प्रोग्राम था, लेकिन उन्होने इसे रद्द कर दिया, क्यों कि उनके घर में नया मेहमान आया है। उनकी बहन के बेटे की बेटी हुई है यानि पोती। तीजन बाई भिलाई में रहती है।

शुक्रवार की दोपहर होने वाले भोज में छतीसगढ़ से दो महिलाओं का चयन किया गया था। इनमें से एक तीजन बाई थी। तीजन वो पहली महिला है जिसने छतीसगढ़ी लोककला पंडवानी को दुनिया भर में पहचान दिलवाया। तीजन को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने देश की 100 सफल महिलाओं में चुना है। छतीसगढ़ की दूसरी महिला जो राष्ट्रपति के साथ लंच करेंगी, वो है कोरबा की रहने वाली साधना शर्मा। साधना दिल्ली पहुंच चुकी है। तीजन ने कहा कि उनकी बहन के बेटे को बेटी हुई है।

दिल्ली में राष्ट्रपति के साथ भोजन का आमंत्रण मेरे साथ-साथ छतीसगढ़ के लिए भी गर्व की बात है। लेकिन पोती होने की खुशी उससे अलग है। उन्होने बताया कि नवजात की तबीयत थोड़ी खराब है, इसलिए उसे भिलाई लाकर डॉक्टर को दिखाना भी है। इन्हीं सब व्यस्तताओं के कारण दिल्ली जाने का कार्यक्रम टाल दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -