हिसार : प्रेम में व्यस्त इंसान जब जुदा हो जाते हैं तो उनकी तड़प सभी को रोने पर मजबूर कर देती है लेकिन जब जानवर एक दूसरे से पर आकर्षित हो जाऐं और एक दूसरे के पास जाने लगे तब क्या होता है। यही बात हिसार में नज़र आई। यहां भोलू ऊंट पास ही बंधी लीला उंटनी को देखकर रह न सका। वह उंटनी के आकर्षण में बंधकर उसके पास पहुंचा।
जब उंटनी के मालिक रामकुमार ने उसे भगवाने का प्रयास किया तो उसने उंटनी के मालिक पर हमला कर दिया। मालिक को बचाने पहुंचे अन्य लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खाबड़ाकलां के पास प्रेमनगर में रहने वाले किसान रामकुमार ने तूडी ढोने का काम समाप्त कर उंटनी को रेहड़ी से खोलकर अलग बांध दिया। कुछ देर बाद पास ही में भालसिंह की ढाणी में खड़ा ऊंट रामकुमार की उंटनी के पास पहुंच गया।
जब रामकुमार को उंटनी के पास ऊंट दिखाई दिया तो उसने ऊंट को भगाने की कोशिश की। मगर प्यार में उत्तेजित ऊंट ने रामकुमार को मार दिया उंटों की आवाज़ सुनकर महेंद्र सिंह अपने भाई रामकुमार को बचाने के लिए दौड़ा। तो महेंद्र सिंह पर भी उदंट ने हमला कर दिया। ऊंट ने दोनों को ही पैरों के नीचे रौंद दिया।
इसके बाद ऊंट महेंद्र सिंह के उपर बैठ गया। घटना के चलते महेंद्र सिंह और एक अन्य युवक सरजीत घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाने के प्रयास किए जा रहे थे कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने ऊंट को ट्रैक्टर का घेरा बनाकर काबू में किया।
NTIPL reserves the right to delete, edit, or alter in any manner it sees fit comments that it, in its sole discretion, deems to be obscene, offensive, defamatory, threatening, in violation of trademark, copyright or other laws, or is otherwise unacceptable.