यदि आप नया घर बनवा रहे है तो सुख सम्रद्धि के लिए दे इन बातों पर ध्यान
यदि आप नया घर बनवा रहे है तो सुख सम्रद्धि के लिए दे इन बातों पर ध्यान
Share:

वास्तु शास्त्र का अपने आप में ही एक अलग महत्त्व है इसे वैज्ञानिक तक भी सार्थक मान चुके है और आज के समय अधिकतर लोग घर को वास्तु शास्त्र के अनुसार ही ढालते है अतः आप भी यदि नया घर बनवा रहे है तो घर में सुख शांति और अच्छी आमदनी बने रहें इसलिए रखे इन बातों का ध्यान 


1.     पूजा घर के लिए प्राय: हल्के पीले रंग को शुभ माना जाता है, अतः दीवारों पर हल्का पीला रंग किया जा सकता है। 
2.    वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में पूजा घर नहीं बनाना चाहिए।
3.    घर के पूजा घर में गुंबज, कलश इत्यादि नहीं बनाने चाहिए।
4.    पूजा घर में बनाया गया दरवाजा लकड़ी का नहीं होना चाहिए।
5.    पूजा घर के दरवाजे के सामने देवता की मूर्ति रखनी चाहिए।
6.    पूजा घर में रखी मूर्तियों का मुख उत्तर या दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए।
7.    देवताओं की दृष्टि एक-दूसरे पर नहीं पड़नी चाहिए। 
8.    वास्तु के अनुसार जिस जगह भगवान का वास रहता है, उस दिशा में शौचालय, स्टोर इत्यादि नहीं बनाए जाने चाहिए। 
9.    पूजा घर के खिड़की व दरवाजे पश्चिम दिशा में न होकर उत्तर या पूर्व दिशा में होने चाहिए।
10.    फर्श हल्के पीले या सफेद रंग के पत्थर का होना चाहिए। इन कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर पूजा घर बनाया जाना चाहिए। जो हमें सुख-समृ‍द्धि के साथ-साथ हमारे जीवन को खुशहाल और हमें हर तरह से संपन्न बनाते है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -