'हिम्मत है तो बनारस चलें...', गिरिराज सिंह का CM नीतीश को खुला चैलेंज
'हिम्मत है तो बनारस चलें...', गिरिराज सिंह का CM नीतीश को खुला चैलेंज
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार 2024 में यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जब से ये ऐलान हुआ तब से बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है। चिराग पासवान के बाद भाजपा के गिरिराज सिंह ने बिहार से बाहर चुनाव लड़ने को लेकर नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने नीतीश कुमार को चेतावनी भी दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार चाहें तो 20 सीट से चुनाव लड़ लें। मगर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यदि उनमें हिम्मत है तो बनारस लोकसभा सीट पर अपनी ताकत आजमा लें। 

भाजपा के फायर ब्रांड लीडर गिरिराज सिंह ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश जी यदि नालंदा से भी चुनाव लड़ कर जीत लें तो उनका लोहा मान लेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की जनता नीतीश कुमार को पहचान चुकी है। बिहार के लोग उनके नस-नस को समझते हैं। जनता ने मूड बना लिया है कि उन्हें इस बार चारों खाने चित कर दिया जाएगा। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की सरकार में बिहार के विधि व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बदमाशों का बोलबाला बढ़ गया है। एक समाज के लोगों को तुष्टिकरण के तहत समर्थन दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ सनातन तथा हिंदू देवी देवताओं को अपमानित किया जा रहा है। वोट के लिए नीतीश जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। 

वही इससे पहले लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा था कि बिहार के लोग नीतीश कुमार की फितरत को समझ चुके हैं। वह कहीं से भी चुनाव लड़े, नहीं जीत सकते। 18 वर्षों तक सीएम रहते हुए उन्होंने कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। इसलिए पूरे बिहार को छोड़कर यूपी में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। किन्तु वहां की जनता भी उन्हें हारने का काम करेगी।

'तुम्हारी सुरक्षा कितनी भी चाक चौबंद हो, हमारा एस स्नाइपर ही तुम्हारी जान ले सकता है', मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली धमकी

'अडानी को छुआ, तो हमारे फ़ोन हैक कर लिए..', ख़ुफ़िया अलर्ट मिलने के दावों के बीच राहुल गांधी की प्रेस वार्ता

डार्क वेब पर लीक हुई 81 करोड़ भारतीयों की संवेदनशील जानकारी ! देशभर में मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -