'हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो', श्रद्धा हत्याकांड पर बोली BJP सांसद
'हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो', श्रद्धा हत्याकांड पर बोली BJP सांसद
Share:

भोपाल: श्रद्धा हत्याकांड अभी भी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। चौंका देने वाली इस घटना से पूरा देश सकते में है। इसको लेकर राजनीति भी आरम्भ हो चुकी है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी बयान आया है। जिसमें उन्होंने इसे लव जिहाद की घटना बताते हुए लड़कियों को जागरूक करने की बात कही है। 

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि एक लड़की श्रद्धा, जिसके 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे तथा उसे एक-एक कर फेंका, वह एक योजना के तहत है। लव जिहाद का हमारे समाज में जहर फैल रहा है, वह देश के लिए एक कलंक है। इसको मिटाना एवं जागरूक करना, हम सबकी ज़िम्मेदारी है। क्योंकि हिन्दू कभी ऐसा नहीं करता है। इतनी विभत्स हत्या, इतनी नृशंसता, इतनी क्रूरता केवल लव जिहाद वाले ही कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि हमें लड़कियों के भीतर मे यह चीज जगानी पड़ेगी की, आप हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो। लव कुछ नहीं होता है। लव तो अब जिहाद हो चुका है। पहले प्रेम होता था। प्रेम का अर्थ समर्पण होता है। हम सन्यासी एक बात बोलते हैं, हमारा जीवन इस तरह का हो जाता है कि जब हम प्रेम करते हैं तो अटूट प्रेम करते हैं तथा प्रभु को समर्पित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम की परिभाषा को लव कर दिया है तथा लव के आगे इसमें जिहाद जोड़ दिया है। राजस्थान के सीएम ने जिस प्रकार इसके पक्ष में बयान दिया है, यह उस लड़की का अपमान किया है। लव जिहाद के चक्कर में पड़कर लड़कियां शादी करती हैं, उन पर अत्याचार होते हैं। शादी कर कई बार उन्हें बेच दिया जाता है, मार दिया जाता है। जो बच जाती हैं, भाग आती हैं वह जिंदगी भर रोती हैं, जो नहीं बच पाती वह अपने 35 और 100 टुकड़े करवा लेती हैं।

दिल्ली-यूपी में बढ़ी कंपकंपी, राजस्थान में भी लुढ़का पारा, देखें अन्य राज्यों का हाल

लोकायुक्त की टीम ने एसडीओपी के रीडर को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

फिर एक दूसरे से टकराए गहलोत-पायलट, ऐसी रही दोनों की प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -