पेपर बिगड़ा तो फंदे से झूला छात्र, परिवार में पसरा मातम
पेपर बिगड़ा तो फंदे से झूला छात्र, परिवार में पसरा मातम
Share:

सीहोर: MP के सीहोर शहर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ने पेपर बिगड़ने के चलते फांसी लगाकर खुदखुशी कर दी। घटना जिले के स्टेशन रोड सुभाष नगर कालोनी की है। अजय गौर गंज के स्टार पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का विद्यार्थी था। 17 फरवरी को उसका अंग्रेजी विषय का पेपर था। पहला पेपर अच्छा ना जाने के कारण परेशान विद्यार्थी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।   
 
खबर के मुताबिक, अजय के पिता कमलेश गौर श्यामपुर तहसील के मोती नगर में कृषि कार्य करते हैं। पूरा परिवार गांव में ही रहता है। सुभाष नगर कालोनी में मौजूद घर में अजय अकेले रहकर पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार को उसका अंग्रेजी विषय का पेपर बिगड़ गया, जिसके चलते वो बहुत तनाव में था। शनिवार को उसका हिंदी विषय का पेपर था, जिसके लिए वो घर पर रहकर तैयारी कर रहा था। इसी के चलते शुक्रवार रात को उसने घर में लगे पंखे में गमछे का फंदा बनाकर खुदखुशी कर ली। 

वही प्रातः देर तक अजय के घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शंका हुई। पड़ोसी के लोगों ने अजय के नहीं जागने तथा घर में कुछ भी हलचल नहीं होने पर मोतीनगर गांव मौजूद उसके परिवार वालों को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस को भी मामले की जानकारी दी, जिसके पश्चात् परिवार वाले पहुंचे तथा कमरा खोला। भीतर पंखे पर अजय का शव लटका मिला। मामले की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बना कर मर्ग कायम किया। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है।

अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी- '21वीं सदी में देश के विकास का इंजन...'

अगर भूतिया जगहों के हैं शौकीन तो ये 5 जगह हैं सबसे बेस्ट

धर्मेंद्र से बादशाह ने पूछ डाला ऐसा सवाल कि एक्टर बोले- 'जिस चक्की का आटा मैं...'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -