'अगर खाद्यान्न संकट पैदा हुआ, तो संभाल नहीं पाओगे..', G-20 समिट में दुनिया को पीएम मोदी का सन्देश
'अगर खाद्यान्न संकट पैदा हुआ, तो संभाल नहीं पाओगे..', G-20 समिट में दुनिया को पीएम मोदी का सन्देश
Share:

बाली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 देशों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूक्रेन युद्ध को ख़त्म करते हुए शांति का संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं कई बार दोहरा चुका हूं कि हमें संघर्षविराम और कूटनीति के रास्ते पर बढ़ते हुए यूक्रेन युद्ध का समाधान निकालना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पिछली शताब्दी में भयंकर तबाही देखी थी। उस समय के नेताओं ने उस संकट से निकलने के लिए गंभीर प्रयत्न किए थे और शांति के मार्ग पर आए थे। अब हमारी बारी है। इंडोनेशिया के बाली में G-20 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद अब नया वर्ल्ड ऑर्डर तैयार हो रहा है और इसकी जिम्मेदारी अब हमारे ऊपर है। 

उन्होंने कहा कि समय की दरकार है कि शांति, सद्भाव और सुरक्षा के लिए मजबूती से कदम बढ़ाए जाएं। पीएम मोदी ने कहा कि हमें विश्वास है कि अगले साल जब हम बुद्ध और महात्मा गांधी की धरती पर मिलेंगे, तो विश्व को शांति का संदेश देने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण, दुनिया में खाद्यान्न का गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है और सप्लाई चेन भी कमजोर हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने देश में खाद्य सुरक्षा के लिए नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही पारंपरिक फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मिलेट्स के माध्यम से यह संभव होगा और इससे दुनिया में कुपोषण एवं भूख से निपटा जा सकेगा। 

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे विश्व में आज जो फर्टिलाइजर की कमी है,  वह कल खाद्यान्न के संकट में बदल सकता है। यदि, ऐसा हुआ तो फिर पूरी दुनिया के पास उसका कोई समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें एक समझौता करना होगा, जिससे फूड ग्रेन की सप्लाई चेन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यही नहीं इस दौरान पीएम मोदी ने पूरे विश्व को अक्षय ऊर्जा की तरफ भी बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 2030 तक हमारी बिजली की आधी आवश्यकता रिन्यूएबल एनर्जी से होगी। उन्होंने कहा कि इससे खर्च भी कम होगा और हम स्थायी विकास की दिशा में बढ़ेंगे। 

पीएम मोदी ने कहा कि विश्व के विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा आवश्यक है। आज भारत, दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। हमें ऊर्जा की सप्लाई पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध नहीं लगाने चाहिए। एनर्जी मार्केट में स्थिरता को बढ़ावा देना होगा। भारत इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण में विकास को रफ़्तार प्रदान की जाए। 

'मुझे बचा लो..', श्रद्धा ने दोस्त को भेजा था मैसेज, आए दिन झगड़ा करता था 'आफताब'

जेल मंत्री को जेल में VVIP ट्रीटमेंट, सत्येंद्र जैन मामले में तिहाड़ के सुपरिटेंडेंट निलंबित

दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व CEO एसएम अली पर होगा एक्शन, AAP विधायक अमानतुल्लाह पर भी भ्रष्टाचार के आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -