ईद की नमाज़ के बाद गोलियों की आवाज़ से गूंजा ईदगाह
ईद की नमाज़ के बाद गोलियों की आवाज़ से गूंजा ईदगाह
Share:

हरिपुर। हरिपुर के समीप कैलाशपुर गांव में ईदउलअजहा के त्यौहार के दौरान ईद की नमाज़ अता करने के बाद ईदगाह के बाहर कुछ आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। दरअसल आरोपियों ने कोयला तस्करी के संचालक रहे शेख सलीम की हत्या के प्रमुख आरोपी शेख अमीन को अपना निशाना बनाया।

अधिक गोलियां लगने से अमीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पुत्र शेख नसीम और नमाजी मजहर हुसैन घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जिसमें से मजहर हुसैन गंभीर घायल है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोगों ने पुलिस को मृतक का शव ले जाने से रोक दिया। हालांकि हंगामे के बीच पुलिस अधिकारियों ने समझाईश दी और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हंगामा करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

अब इस मामले में पुलिस ने शेख नसीम की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है साथ ही पुलिस दल अलग - अलग जगह भेजे गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -