अगर मैं प्रेसीडेंट बनी तो चीन को सारे नियमों का पालन करना होगाः हिलेरी
अगर मैं प्रेसीडेंट बनी तो चीन को सारे नियमों का पालन करना होगाः हिलेरी
Share:

वॉशिंगटन : विस्कॉन्सिन प्राइमरी चुनाव में भले ही हिलेरी क्लिंटन की हार हुई हो, लेकिन उन्होने अब तक हार नहीं मानी है। प्रचार के दौरान हिलेरी ने चीन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यदि वह राष्ट्रपति बन जाती है, तो इस ऐशियाई देश को सभी नियमों का पालन करना पड़ेगा। हिलेरी पेनसेल्वानिया में संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को संबोधित कर रही थी। 26 अप्रैल को यहां राष्ट्रपति पद के लिए प्राइमरी चुनाव का आयोजन होना है।

हिलेरी ने कहा कि चीन हमारे बाजारों में सस्ते उत्पादों को अवैध तरीके से उतारता है, हमारे व्यापार संबंधी राज़ चुराता है, अपनी मुद्रा से खेल खेलता है, सरकारी कंपनियों को अनुचित लाभ देता है और अमेरिकी कंपनियों के साथ भेदभाव करता है।

हम चीन के अवैध कामों के लिए उसपर आरोप तय करेंगे। चीन के संबंध में ये हिलेरी की ये सबसे उग्र टिप्पणी थी। अब तक हुए 7 राज्यों के चुनाव में से हिलेरी को केवल एक ही राज्य में जीत मिली है। आगे हिलेरी ने कहा कि मैं साइबर हमलों से लेकर मानवाधिकार तक और जलवायु परिवर्तन से लेकर व्यापार और अन्य कठिनतम मुद्दों पर चीन के शीर्ष नेताओं के साथ आमना-सामना कर चुकी हूं।

मैं जानती हूं कि वे कैसे काम करते हैं और वे जानते हैं कि यदि मैं राष्ट्रपति बनती हूं तो उन्हें नियमों का पालन करना पड़ेगा क्योंकि हम सभी के लिए निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करना चाहते हैं वर्ना उन्हें हमारे बाजारों में जगह नहीं मिलने वाली। हिलेरी ने चीन को वैश्विक बाजारों का दुरुपयोग करने वाला सबसे बड़ा देश बताया। साल 2008 में पेनसेल्वानिया में हिलेरी ने बराक ओबामा को हराया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -