हुथी विद्रोहियों ने दागे सना में राॅकेट
हुथी विद्रोहियों ने दागे सना में राॅकेट
Share:

सना : संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में आयोजित होने वाली शांति वार्ता के स्थगित होने के बाद राजनीतिक समाधान की संभावना काफी कम हो गई है। यही नहीं विद्रोहियों और सरकार के वफादार बल के मध्य भीषण संघर्ष देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार देश के तीसरे शहर ताइज में शिया हुथी विद्रोहियों ने कई जिलों में राॅकेट और टैंकों के गोलों से हमले किए और दहशत का माहौल पैदा हो गया। दूसरी ओर कहा गया कि यहां पर लगातार विद्रोह जारी है। दरअसल पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला सालेह के विरूद्ध बगावत प्रारंभ हो गई। जब हुथी समुदाय का समर्थन किया गया तो नागरिक ने कहा कि सालेह ने बदला लेने के लिए विद्रोहियों  के साथ उसे मिला लिया है।

यही नहीं यमन के राष्ट्रपति अबेद्राबो मंसूर हादी ने कहा कि सम्मेलन में शिरकत करने की मांग की है। शिया विद्रोही इस क्षेत्र में अधिक सक्रिय हो गए हैं। विश्व स्तर पर शांति वार्ता के माध्यम से युद्धक संघर्ष रोकने में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता कमजोर पड़ गई है। आम तौर पर संयुक्त राष्ट्र कई तरह के विवादित मसलों पर शांति कायम रखने में कामयाब रहता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -