पत्नी के फोन पर बात करने से चिढ़ता था पति, दे डाली ये सजा
पत्नी के फोन पर बात करने से चिढ़ता था पति, दे डाली ये सजा
Share:

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक पति अपनी पत्नी से फोन पर बात करने को लेकर इतना नाराज हो गया कि उसने घर में सो रही पत्नी का हाथ कुल्हाड़ी से काट दिया। इतना ही नहीं वो पत्नी की कटा हुआ हाथ लेकर फरार भी हो गया। तत्पश्चात, पुलिस महिला की कटी हुई हाथ और फरार पति को ढूंढने में जुटी रही। 

दरअसल, शहर से करीब 2 किलोमीटर दूर बरखेड़ी गांव की रहने वाली मिथिलेश पति कमल अहिरवार आयु 35 वर्ष बुधवार-गुरुवार रात को अपने घर में सो रही थी। तभी उसके पति ने कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया तथा महिला का कटा हुआ हाथ लेकर वो फरार हो गया। तत्पश्चात, महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस के चलते चोटिल महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्ष पहले शादी हुई थी तथा उसके चार छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। उसका पति आए दिन उसके साथ झगड़ा करता है तथा उसके चरित्र पर भी शक करता था। घटना से दो दिन पहले भी जब पत्नी ने खेत बोने की बात की तो पति ने पैसे ना होने की बात कह कर इंकार कर दिया और लड़ाई करने लगा।

तत्पश्चात, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2:00 बजे महिला अपने घर में सो रही थी तभी उसके पति ने कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया तथा वह हाथ लेकर घर से फरार हो गया। जब घर में बच्चे और महिला चिल्लाने लगे तो पड़ोसी पहुंचे एवं पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई। महिला के कटे हाथ को तलाशने में भी पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अपराधी पति के बच्चों को साथ में लेकर कई जगहों पर पहुंची। मगर पुलिस को घटना स्थल वाले घर के पास ही खाली पड़े प्लॉट में महिला का कटा हुआ हाथ मिला।

रामेश्वरम कैफ़े ब्लास्ट के दोनों मुख्य आरोपी धराए, कर्नाटक में धमाका कर बंगाल में छुप गए थे आतंकी हुसैन और अब्दुल

'महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपए डालेंगे, एक झटके में देश की गरीबी मिटा देंगे..', राहुल गांधी ने दोहराया अपना वादा

'अब्बू-भाई और जीजा-मामा संग मिलकर अब्दुल ने किया नाबालिग का बलात्कार', लव जिहाद का ये मामला जानकर काँप उठेगी रूह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -