बेड कॉलेस्ट्रॉल को कम करना है तो खाने में करें इन चीजो का इस्तेमाल
बेड कॉलेस्ट्रॉल को कम करना है तो खाने में करें इन चीजो का इस्तेमाल
Share:

कॉलेस्ट्रॉल हमारी बॉडी के लिए कितना घातक होता है यह सब जानते हैं। कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दवाएं आती हैं। मगर हमारे आस पास खाने-पीने की ऐसी कई चीजें हैं, जो कॉलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम करती हैं। खाने में ओट्स को शामिल करना बड़ा आसान है। वैसे सुबह-सुबह नाश्ते में इसे लेंगे तो बहुत बढ़िया रहेगा। होल ग्रेन आटे की रोटी बनाएं और जब चाहे खाएं।

ओट्स और होल ग्रेन आटा बुरे कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में बड़े कारगर ढंग से काम करता है। यह सात से 14 फीसदी तक उसे कम कर देता है। कच्चा लहसुन खाइए और फायदा देखिए। यह कॉलेस्ट्रॉल को 9 से 12 फीसदी तक घटा सकता है। इसकी बुराई एक ही है की इसकी दुर्गन्ध के लिए यह जरा बदनाम सा है। ग्रीन टी में शरीर को साफ करने की काबलियत है। यह 2 से 5 फीसदी तक कॉलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करती है।

आजकल तो हेल्थ कॉन्शियस लोग इसका इस्तेमाल बहुत कर रहे हैं। जौ में 7 से 10 फीसदी तक कॉलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है। काफी कम घरों में इसका इस्तेमाल होता है लेकिन जहां इस्तेमाल होता है उस घर के लोगो को कम से कम कॉलेस्ट्रॉल की परेशानी तो नहीं होती होगी। ऑलिव ऑयल, मूंगफली का तेल, डार्क चॉकलेट, अखरोट और पिस्ता में भी बुरे कॉलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -