जोड़ों को मजबूत रखना है तो करें इन चीजो का सेवन
जोड़ों को मजबूत रखना है तो करें इन चीजो का सेवन
Share:

आज कल लोगों को कम ही उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा पहले की तुलना में ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप अपने भोजन में कैल्शियम युक्त भोजन नहीं लेते तो आपके घुटने कुछ ही दिनों में कमजोर हो जाएंगे। अगर घुटना किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त हो गया तो उसे ठीक करना बहुत मुश्किल है। कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन करने से आप इन परस्थितियों से बच सकते हैं। अदरक में एक तत्व पाया जाता है जो तुरंत ही दर्द और सूजन को दूर करता है।

आप चाहें तो इसकी चाय या फिर इसे भोजन में डाल कर पका सकती हैं। ब्रॉकली शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालती है जिसकी वजह से जोड़ क्षतिग्रस्त नहीं होते। इनमें काफी मात्रा मंय कैल्शियम होता है जिससे जोड़ों में मजबूती आती है। सेब खाने से आप जोड़ों के दर्द तथा उसकी क्षतिग्रस्त से बच सकते हैं। सेब जोड़ों में कोलाजन बनाने में मदद करता है जो कि घुटने को झटके लगने से बचाता है। पपीते में ढेर सारा विटामिन सी होता है। जिन लोगों के अदंर विटामिन सी की कमी होती है उनमें जोड़ो का दर्द आम बात है।

बादाम खाने से जोड़ों का आउटर मेंबरेन खराब होने से बचा रहता है। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि सूजन और दर्द से बचाता है। साल्मन, ट्यूना और मकरैल खाएं जिससे आपकी हड्डी को ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ये जोड़ों को क्षतिग्रस्त, सूजन तथा दर्द से बचाते हैं। काली बींस मे एंथोकायनिन्स होता है जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालता है और जोड़ों को खराब होने से रोकता है।

क्या आपके दौडऩे का तरीका सही है ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -