मच्छरों से कैसे पाये छुटकारा ?
मच्छरों से कैसे पाये छुटकारा ?
Share:

कहते है ना, जंहा न पहुंचे रवि.. वंहा पहुंचे कवि..!! पर आधुनिक युग में इस कहावत में थोड़ा बदलाव आगया है,अब ये कहावत जंहा न पहुंचे रवि.., वंहा पहुंचे मच्छर !! हो गयी है | आप भारत के किसी भी कोने में चले जाइये पूर्व से पच्छिम तक उत्तर से दक्षिण तक, आपको खाना-पानी मिले ना मिले मच्छर ज़रूर मिल जाएंगे | और ये मच्छर आपको ये एहसास भी दिला देंगे की, ये उनका इलाका है और आप नए आये है | आप लाख दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीजिए, लेकिन डेंगू, मलेरिया और जीका जैसी जानलेवा बीमारियों को फैलाने वाले ये मच्छर कहीं न कहीं से घर/ दफ्तर में घुस ही जाते हैं।

आज जानेगे मच्छरों से निपटने के घरेलु उपाय :- 

1  नीम का तेल- 
नीम आपकी त्वचा में एक विशेष गंध छोड़ता है जो मच्छरों को दूर रखती है। एक प्रभावी कीटनाशक मिश्रण बनाने के लिए बराबर भागों में नीम का तेल और नारियल तेल मिलाएं और अपने शरीर (सभी उजागर भागों) पर यह रगड़ें। यह कम से कम आठ घंटे के लिए मच्छर के काटने से रक्षा करेगा।

2 नीलगिरी और नींबू का तेल- 
नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण प्राकृतिक रूप से मच्छरमुक्त रखने का एक बहुत असरदार उपाय है।नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल सामान मात्रा में मिलाये , मिश्रण बनाएं और आपके शरीर पर इसका इस्तेमाल करें।ये प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और कीट विकर्षक मिश्रण है, इसे त्वचा पर लगाने से मच्छर नही काटते |

3 तुलसी का प्रयोग -
तुलसी मच्छर के लार्वा को मारने में अत्यंत प्रभावी है, आयुर्वेद के अनुसार आप मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखेँ। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकती हैं एवं उन्हें बढ़ने नही देती |

4 कपूर का प्रयोग - 
मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर का उपयोग अद्भुत काम करता है।एक कमरे में कपूर की बट्टी जलाएं और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें।१५-२० मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें, और एक मच्छर मुक्त वातावरण पाएं।

5 उपयुक्त वृक्षारोपण- 
अगर आपको यह लगता है कि पेड़ और झाड़ियाँ मच्छरों का उत्पन्न करती हैं तो आप गलत हैं। झाड़ियों और पेड़ों का सही तरह रोपण करना आपके घर को मच्छरमुक्त रख सक्ता है। तुलसी की झाड़ियाँ, पुदीना, गेंदा, नींबू, नीम और सिट्रोनेला घास का रोपण मच्छरों को पैदा होने से रोकने में बेहद मददगार हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -