हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए कम है बजट तो जाएं इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर
हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए कम है बजट तो जाएं इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर
Share:

शादियों के सीजन में खरमास होने के कारण शुभ कार्यों पर कुछ समय के लिए विराम लग गया है। जी दरअसल खरमास समाप्त होने के बाद शुभ कार्य किए जाएंगे और इसके लिए शादी और सगाई पर विराम लगाया जाता है। हालांकि जिन लोगों की शादी नवंबर और दिसंबर के महीने में हुई है। वह अपनी लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर हैं। वहीं जिनकी शादी जनवरी में होने जा रही है वह अभी से प्लान बना रहे हैं। तो हम आपको बताते हैं उन जगहों के बारे में जहाँ हनीमून के लिए जाया जा सकता है।

संजय राउत पर भड़के कर्नाटक सीएम, बता डाला चीनी एजेंट

अल्लेप्पी - सर्दी के मौसम में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहीं बर्फबारी पसंद करने वाले लोगों के लिए उत्तर भारत में कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं। हालाँकि, आप गर्मियों के मौसम का आनंद लेने के लिए सर्दियों में अल्लेप्पी की यात्रा कर सकते हैं। जी हाँ और यह खूबसूरत डेस्टिनेशन केरल में स्थित है। अल्लेप्पी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक केरल घूमने आते हैं। वहीं एलेप्पी को आप अपना हनीमून डेस्टिनेशन बना सकते हैं।

'18000 वर्ष प्राचीन इतिहास..', रामसेतु पर सरकार ने संसद में दिया अहम बयान

कूर्ग- अगर आप किसी हिल स्टेशन का चुनाव करना चाहते हैं तो कूर्ग सर्दियों के मौसम में एक परफेक्ट हिल स्टेशन है। जी हाँ और यह हिल स्टेशन कर्नाटक में है। आपको बता दें कि इसे हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी जाना जाता है। कुर्ग में बड़ी संख्या में जोड़े अपना हनीमून मनाने आते हैं। जी हाँ और खाने-पीने सहित ठहरने की समुचित व्यवस्था है।

वर्कला- दक्षिण भारत में कई हनीमून डेस्टिनेशन हैं। उनमें से एक वर्कला है। जी हाँ और यह खूबसूरत शहर केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में है। वर्कला तिरुवनंतपुरम से 51 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित है। जबकि, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से वर्कला की दूरी 55 किलोमीटर है। ऐसे में आप यहां वर्कला बीच, कपिल झील, वर्कला टनल और अंजेंगो फोर्ट घूमने जा सकते हैं और देव दर्शन के लिए शिवगिरी मठ और सरकारा देवी मंदिर जा सकते हैं।

4 साथियों सहित गिरफ्तार हुआ बिहार शराब कांड का मास्टरमाइंड होम्योपैथी कंपाउंडर

बेटी संग 30 घंटों तक जर्मनी के एयरपोर्ट में फंसी रहीं ये मशहूर अदाकारा, शेयर किया वीडियो

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, BJP विधयक जयकुमार गोरे गंभीर रूप से घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -