एड़ियां हैं फ़टी-फ़टी तो Homemade क्रीम लगाया करो बेटी
एड़ियां हैं फ़टी-फ़टी तो Homemade क्रीम लगाया करो बेटी
Share:

सर्दियों के मौसम में स्किन के साथ एड़ियों से जुड़ी परेशानियां भी सामने आने लगती है। इस वजह से पैरों में दर्द व जलन भी होने लगती है। वहीं कई बार तो पैरों में खून भी आने लगता है। इसी के साथ एड़ियों में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इस वजह से बहुत सी महिलाओं को फटी एड़ियों की समस्या होती है। ऐसे में फुटवेयर पहनने व चलने-फिरने में भी परेशानी झेलनी पड़ती है। वैसे बाजार में कई तरह की क्रेक हील क्रीम मिलती हैं, लेकिन आप इसे आसानी से घर पर ही कुछ देसी चीजों से बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी एड़ियां बहुत खूबसूरत नजर आएंगी।

आइए बताते हैं एड़ियों के लिए क्रीम बनाने के लिए सामग्री-
देसी मोम- 50 ग्राम
सरसों या तिल का तेल- 100 ग्राम
देसी कपूर- 10 ग्राम

क्रेक हील क्रीम बनाने का तरीका- इसके लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके इसमें मोम पिघलाएं। अब मोम के पूरी तरह पिघलने पर इसमें कपूर मिला लें। इसके बाद इसे आंच से उतारकर ठंडा कर लें। तो लीजिए आपकी क्रेक हील क्रीम बनकर तैयार है। आप इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख लें। अब आप इस क्रीम को 7-10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल- सोने से पहले पैरों को धोकर कपड़े से पोंछकर सुखा लें। उसके बाद होममेड क्रेक हील क्रीम को मसाज करते हुए एड़ियों पर लगाएं। करीब 2-3 मिनट तक एड़ियों की मसाज करें फिर मोजे पहनकर सो जाएं। उसके बाद सुबह पानी से पैरों को धो लें। ध्यान रहे लगातार कुछ दिन इस नुस्खे को अपना लें तो आपकी एड़ियां अंदर से रिपेयर होगी।

उलझे बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाएं ये आसान और बेहतरीन Hair Spray

सुंदर और चमकदार त्वचा के लिए जरूर पिएं ये 3 ड्रिंक्स

अगर हटाना चाहते हैं टांके के निशान तो अपनाए यह घरेलू उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -