यह घरेलु उपाय दूर करेंगे डैंड्रफ की समस्या
यह घरेलु उपाय दूर करेंगे डैंड्रफ की समस्या
Share:

यदि आपके बालों में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या है, और आप इससे बहुत परेशान है। साथ ही साथ कभी-कभी भौंहों में भी रूसी की समस्या होने लगती है। लेकिन भौहो की रूसी बालो की रुसी से ज्यादा कष्टदाई होती है, क्योंकि इससे आंखों में खुजली या जलन की समस्या हो सकती है। हेयर सर्जन डॉ. एस. सरीन के मुताबिक यदि आप भौंहों की रूसी से निजात पाना चाहते है तो शारीरिक साफ-सफाई का ख्याल रखें। इसके साथ कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आप अपना कर भौंहों की रूसी से छुटकारा प् सकते है।

रोजमैरी के तेल से- रोजमैरी का तेल जीवाणुरोधी होता हैं। यदि आप अपने आईब्रोज पर इस तेल से मसाज करे तो आपको जल्द ही रूसी से राहत मिल सकती है।

काबुली चने के पेस्ट से- काबुली चने का पेस्ट तैयार करके उसे अपने आईब्रोज पर लगाइए, क्योंकि चने में मौजूद विटामिन बी-6 और जिंक रूसी को हटाने में मददगार होते है। काबुली चना के बजाय आप साबुत मेथी का पेस्ट भी आईब्रोज पर एक घंटे के लिए लगा सकते है।

सिरके से- सिरका और पानी बराबर-बराबर मात्रा में लेकर मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से आईब्रोज पर लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ें दे । इसके बाद साफ पानी से धो लें। ताजा नींबू का रस भी आप आईब्रोज पर लगा सकती हैं।

ऊपर बताएं गए घरेलू उपाय तो आप आजमा सकते है, साथ में खानपान का भी विशेष ध्यान रखें। खाने में तैलीय पदार्थों का सेवन कम मात्र में करे। ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करे। लहसुन का सेवन करने से भी रूसी की समस्या से निजात पाई जा सकती है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एलिसिन डैंड्रफ को दूर करता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -