जानिए- महात्मा गाँधी और हिन्दी साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी के निधन और इतिहास की अन्य बातें
जानिए- महात्मा गाँधी और हिन्दी साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी के निधन और इतिहास की अन्य बातें
Share:

30 जनवरी इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जब हमें में कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. तो आइए अब हम कुछ ऐसी बातों से अवगत होते है-

30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध.
1641 - पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी.
1648 - स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ.
1649 - इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई.
1788 - ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी.
1790 - लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण.
1903 - लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया.
1911 - 'कैनेडियन नेवल सर्विस' का नाम बदलकर 'रॉयल कैनेडियन नेवी' किया गया.
1913 - 'हाउस आफ़ लॉर्ड्स' ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया.
1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली.
1943 - स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी.
1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई.
1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा.
1964 - दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया.
1972 - पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस लिया.
1974 - इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ़्रेंडशिप विमान' का अपहरण हुआ.
1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला.
1988 - कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने इस्तीफ़ा दिया.
1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित.
2001 - गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय. भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची.
2003 - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया.
2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई.
2007 - टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा.
2009- आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची.

30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1890 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त
1910 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में "हरित क्रांति के पिता".
1913 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार
1927 - ओलोफ़ पाल्मे का जन्म.

30 जनवरी को हुए निधन
1948 - महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता
1968 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी साहित्यकार
1960 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक.

30 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
शहीद दिवस

तिहास में आज, 29 जनवरी को जानिए कुछ खास

इतिहास में आज - 28 जनवरी को जानिये, इसमें है कुछ खास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -