14 अप्रैल -आज के दिन हुआ था चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन
14 अप्रैल -आज के दिन हुआ था चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन
Share:

आज 14 अप्रैल के इतिहास की कुछ ऐसी बातें -घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व, उत्सव से जुडी अन्य बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सिखाती है.

14 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1995 - यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
1999 - मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
2000 - रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच 'स्टार्ट-2' परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
2002 - अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
2005 - भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
2006 - चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
2008 -
उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की। किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला।
40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई। पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।
2010 - पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।

14 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
1862 - प्रभाशंकर पाटनी - गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
1891 - भीमराव अंबेडकर
1907 - पूरन चन्द जोशी - स्वाधीनता सेनानी ।
1919 - शमशाद बेगम - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
1920 - गवरी देवी - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
1922 - अली अकबर ख़ाँ - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
1940 - अवतार एनगिल - कवि एवं साहित्यकार।

14 अप्रैल  को हुए निधन
1859 - जमशेद जी जीजाभाई, अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने, दानवीर थे।
1950 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान संत और समाज सेवक।
1962 - मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक।
1963 - राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार।
1986 - नितिन बोस - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।

14 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती
अग्निशमन दिवस

13 अप्रैल का इतिहास -जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस

12 अप्रैल- लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के जन्म दिवस के साथ जानिए आज का इतिहास

11 अप्रैल-महात्मा गाँधी की जीवन संगी कस्तूरबा गाँधी जयंती और इतिहास की अन्य बातें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -