इतिहास में इसलिए ख़ास हैं 1 जनवरी
इतिहास में इसलिए ख़ास हैं 1 जनवरी
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 1 जनवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1515 - यहूदियों को आॅस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत।
1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया।
1785 - डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।।
1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।

1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति...

1979 - डिंको सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक हैं।
1978 - विद्या बालन - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री
1975 - सोनाली बेंद्रे - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री
1971 - ज्योतिरादित्य सिंधिया - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र।
1952 - उदय प्रकाश, हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार
1951 - नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता
1941 - असरानी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं।

1 जनवरी को हुए निधन...

2008- प्रताप चन्द्र चंदर - पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक।
1983 - डी. एन. खुरोदे - एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
1955 - शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1940- पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव- प्रसिद्ध तेलुगु लेखक।
1933 - हेमचंद दासगुप्त - भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक।

भारतीय डाक में होनी हैं 600 पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन

UNDP में नौकरी का सुनहरा मौका, शीघ्र करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -