हिमाचल प्रदेश के मंदिर में बनाई गई 1,600 किलोग्राम मक्खन से देवी की प्रतिमा
हिमाचल प्रदेश के मंदिर में बनाई गई 1,600 किलोग्राम मक्खन से देवी की प्रतिमा
Share:

आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहें है जहाँ पर अभी हाल ही में 1,600 किलोग्राम मक्खन से देवी की प्रतिमा बनाई गई है। जी हम बात कर रहें है हिमाचल प्रदेश की जहाँ पर स्थित ब्रजेश्वरी माता के मंदिर में मक्खन की प्रतिमा बनाई गई है।

आपको बता दें इस प्रतिमा को देसी घी से भी बनाया गया है। और इस प्रतिमा को मंदिर में स्थापित भी कर दिया गया है पुजारियों से बात के दौरान यह पता चला है की इस प्रतिमा को 20 जनवरी तक हटा लिया जाएगा। लोग बड़ी दूर दूर से यहाँ पर इस प्रतिमा के दर्शन करने आ रहें है। यहाँ के प्रसाद के लिए लोगो में काफी उत्साह रहता है क्योंकि ऐसा माना जाता है की यहाँ का प्रसाद खाने से त्वचा के पुराने रोग तथा जोड़ों के दर्द ठीक हो जाते हैं।

लोगो का कहना है कि यहाँ पर जब दानवो और माता का युद्ध हुआ था तब माता दानवो के प्रहार से घायल हो गई थी जिसके बाद उनका इलाज मक्खन से किया गया था इसी वजह से यहाँ पर मक्खन को ज्यादा प्रिय माना जाता है साथ ही मक्खन ही प्रसाद में भी चढ़ाया जाता है।

आखिर क्यों 107 साल की महिला के आ रहें है नए दांत और काले बाल

चीन का यह किसान आखिर क्यों दे रहा है सुअरो को तैरने की ट्रेनिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -