महाराष्ट्र दलित हिंसा के बाद उत्तरप्रदेश में हाई अलर्ट
महाराष्ट्र दलित हिंसा के बाद उत्तरप्रदेश में हाई अलर्ट
Share:

लखनऊ। महाराष्ट्र और गुजरात राज्य, में भड़की दलित हिंसा, थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में अब उत्तरप्रदेश में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी सामने आई है कि, उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में कुछ लोगों ने गड़बड़ी के प्रयास किए थे। जिसके बाद, प्रशासन ने सुरक्षा के प्रबंध किए। इस मामले में एडीजी, कानून व्यवस्था आनन्द कुमार ने जिले के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि, पुणे जिले में भीमा, कोरेगांव युद्ध की 200 वीं वर्षगांठ पर,महाराष्ट्र में तनाव व्याप्त हो गया है। उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र के पुणे - अहमदनगर हाईवे के करीब, स्थित एक गांव में 1 जनवरी के दिन, पेशवा बाजीराव द्वितीय की अंग्रेजों पर जीत का शौर्य स्मरण किया गया था।

मगर, इसी दौरान कुछ लोग वहां पर भगवा तिरंगा ध्वज लेकर, पहुंच गए और, उनका वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों से विवाद हो गया। यह जानकारी भी सामने आई है कि, क्षेत्र में दलित गणपति महार का समाधि स्थल है कथिततौर पर, हिंदुत्ववादी संगठन से संबंधित लोगों ने 29 दिसंबर को क्षतिग्रस्त किया।

जिसके बाद, से महाराष्ट्र और गुजरात में बीते कुछ दिनों से विवाद किया जा रहा है। यह विवाद बढ़ गया और इसने हिंसा का रूप ले लिया। महाराष्ट्र में हुई हिंसा की आग, गुजरात में फैली जिसके बाद, अब यह जानकारी सामने आई है कि, उत्तरप्रदेश में भी तनाव फैल सकता है।

महाराष्ट्र हिंसा के आरोपी संभाजी भिड़े आए सामने

महाराष्ट्र में हुए जातीय हिंसा पर राज्य सरकार ने केन्द्र को सौंपी रिपोर्ट

कोरेगांव आंदोलन नक्सलियों की साजिश- सुरक्षा एजेंसियाँ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -