ये है आधुनिक भारत की तस्वीर
ये है आधुनिक भारत की तस्वीर
Share:

ये जो तस्वीर आप देख रहे है वो हमारे आधुनिक भारत की तस्वीर है। इसमें एक अस्पताल में महिला को फर्श पर ही खाना परोस दिया जाता है क्योंकि उस महिला के पास थाली नहीं थी। ये तस्वीर उन लोगो के मुँह पर जोरदार तमाचा है जो आधुनिक भारत की बाते करते है। झारखण्ड की राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में इंसानियत तब शर्मसार हो गई जब यह तस्वीर सामने आई।

यहां पर इस बुजुर्ग महिला को फर्श पर ही खाना परोस दिया गया, क्योंकि उसके पास थाली नहीं थी। वहां के अधिकारियो ने पहले उससे फर्श साफ़ करवाई और फिर उसे फर्श पर ही खाना दे दिया। वह महिला काफी भूखी थी तो उसने फर्श पर ही खाना शुरू कर दिया। हम मानते है की महिला तो गरीब थी उसके पास थाली नहीं थी, लेकिन क्या अस्पताल वालो के पास भी थाली नहीं थी क्या वो भी गरीब थे ?

इस अस्पताल को सालाना 300 करोड़ रुपये मिलते है। लेकिन इन अस्पताल वालो के पास थाली नहीं है ये मरीजो को फर्श पर ही खाना परोसते है। यहां पर मरीजो को मुफ्त में खाना परोसा जाता है, और कहा जाता है की घर से थाली लाओगे तो थाली में खाना मिलेगा वरना फर्श पर ही बैठकर खाओ। इस अस्पताल का बजट 300 करोड़ सालाना है। लेकिन इनके पास थालिया नहीं है। ये तो हद होती है। सरकारी योजना के तहत फ्री खाना तो मिलता है लेकिन फर्श पर क्योंकि अस्पताल वालो के पास थाली नहीं है। क्या करे बेचारे अस्पताल वाले बड़े गरीब जो ठहरे।

317 किलो वजन है इनका, हर दिन खाता है 30 बाउल नूडल्स

क्या आप जानते है तीन बार बिक चुका है ताजमहल

वायरल विडियो - जब हीरा भी हो गया चूर चूर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -