चलिए जानते है भारत से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में
चलिए जानते है भारत से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में
Share:

भारत तेजी से बदल रहा है | भारत में अनेक ऐसी चीजे है जिन पर हम गर्व कर सकते हैं और देश के लिये एक सकारात्‍मक सोच विकसित करने के लिये ही हम आपके लिए लेकर आये है भारत देश के बारे में ऐसे तथ्‍य, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे : भारत से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य |

1. इंडिया शब्द की उत्पत्ति – ‘इंडिया’ नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी।

2. आकार – भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है .

3. विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र – दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। भारत में सबसे ज्‍यादा मतदाता है और चुनाव में होने वाले खर्चों के मामले में भी भारत सबसे आगे है।

4. सबसे अधिक हिन्दू जनसख्याँ – भारत में हिंदू धर्म के लोग ज्‍यादा है। सबसे ज्‍यादा त्‍योहार और छुट्ठियां भारत में ही मनाए जाते हैं।

5. विश्व के सबसे अधिक मुलिम – भारत में सबसे ज्‍यादा मस्जिद दुनिया में किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्‍यादा मस्जिद हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम आबादी में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा देश है।

6. राष्ट्रीय भाषा – भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा देश में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम , मराठी ऐसी भाषाये हैं जो कि देश के 22 राज्यों में बोली जाती है। भारत में 1,652 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।

7. सर्वाधिक पर्वत श्रंखलाएं – भारत के हिमालय में विश्‍व की सबसे बड़ी चोटी एवरेस्‍ट है। इसके अलावा पर्वत श्रंखलाएं लगभग 1500 मील में फैली हुई हैं जो कि 23, 600 फीट तक ऊंची हैं।

8. सबसे ज्‍यादा श्रद्धालु – तिरूपति स्थित विष्‍णु मंदिर दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां सबसे ज्‍यादा श्रद्धालु आते हैं। यहां वेटिकन और मक्‍का से भी श्रद्धालु आते हैं।

9. दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला – हर 12 साल के बाद इलाहाबाद में कुंभ मेला का आयोजन होता है। कुंभ मेला दुनिया में एक मात्र ऐसा मेला है जहां सबसे ज्‍यादा लोग आते हैं।

10. दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर –बृहादेश्‍वर मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जहां शिव भगवान की सवारी नंदी की सबसे बड़ी मूर्ति है। उसकी उंचाई जो 13 फिट की जगह में बनी हुई है। इस मंदिर का निर्माण कई हजार साल पहले हुआ था।

जहां गूंजती थी पहले हंसी कहते है अब वहां भुत है

इस मकबरे पर जूते मारने से होती है यात्रा शुभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -