चूजों को बचाने के लिए सांप से भीड़ गई माँ, वीडियो उड़ा देगा होश
चूजों को बचाने के लिए सांप से भीड़ गई माँ, वीडियो उड़ा देगा होश
Share:

एक माँ अपने बच्चे को बचाने के लिए कुछ भी कर जाती है। फिर वह माँ कोई जानवर हो या इंसान। अब इस समय एक वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है। यह वीडियो एक मुर्गी का है जो अपने चूजों को बचाने के लिए खतरनाक सांप से भिड़ गई। इस दौरान दोनों के बीच ऐसी फाइट हुई, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस समय सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से पसंद किया जा रहा है। कुछ लोग वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हे यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

आप देख सकते हैं इस में एक माँ यानी मुर्गी ने सांप की हालत खराब दी। जी दरअसल मुर्गी को अपने बच्चों को बचाना था और इसी के चलते वह अपनी जिद पर खड़ी रही। मुर्गी एक विशालकाय सांप से भिड़ गई। आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक कोने में मुर्गी अपने चूजों के साथ बैठी होती है इसी बीच यहाँ एक खतरनाक सांप आ जाता और उन पर हमला कर देता है। वही इसके बाद मुर्गी सांप को करारा जवाब देती है और उस पर ताबड़तोड़ हमले करती है।

आप देख सकते हैं मुर्गी ने जिस तरह से सांप पर हमला किया उससे सांप भी ‘खौफ’ में आ गया। वैसे इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। इस समय सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘Köksal Akın’ ने शेयर किया है और यह तेजी से चर्चाओं का विषय बन चुका है।

'खाना बनाकर रखना' कहकर घर से 'किसान आंदोलन' में गया था मुकेश, जलाकर मार डाला

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर! दोगुने से अधिक बढ़ेगा वेतन, इस महीने से लागू होंगे सभी नियम

MP: ग्वालियर और इंदौर का नाम बदलने की मांग, जानिए क्या रखने के लिए कह रहे कोंग्रेसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -