इन 3 राज्यों में 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
इन 3 राज्यों में 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
Share:

नई दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कुछ राज्यों में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं, केरल में आज से लेकर 5 जून तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही देश के बाकी हिस्सों में मौसम अपनी मौजूदा स्थिति में रहने के आसार हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है। 

इन राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा 3 जून को जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान में केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों में भारी बारिश की का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, बिहार और पश्चिम बंगाल में 3 से 6 जून तक लू चलने का अनुमान है। महाराष्ट्र में भी 3 और 4 जून को भीषण गर्मी की संभावना हैं।

वहीं, देश की राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि, दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 फीसद दर्ज की गई है। 

72 घंटे से बंद है नेशनल हाईवे, भूख-प्यास से बेहाल 600 यात्री

ओडिशा ट्रेन हादसा: अगर 'कवच' लगा होता, तो नहीं जाती सैकड़ों लोगों की जान

'अखिलेश यादव केवल नाम के अध्यक्ष, पार्टी की कमान तो..' , मुलायम सिंह के समधी का सपा पर हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -