झमाझम बारिश से थमी दिल्ली
झमाझम बारिश से थमी दिल्ली
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली में जोरदार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के चलते दिल्ली के पाॅश एरियाज़ में भी जल जमाव की परेशानी हुई। हालात ये हैं कि, राज्य की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण, यातायात जाम हो गया। कुछ स्थानों पर लोगों के वाहन बंद हो गए और, लोगों को अपने वाहन वहीं पार्क कर, जाना पड़ गया।

हालांकि मूसलाधार बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मगर ट्रैफिक के लिहाज से लोग परेशान हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर ट्वीट कर, यातायात व्यवस्था की जानकारी दी। बारिश के चलते इंडिया गेट, आनन्द विहार, चांदनी चौक, लाल किला, बहादुर शाह जफर मार्ग आदि क्षेत्रों में जाम लगा रहा।

कई क्षेत्रों के लोग बारिश से बेहाल रहे। कई लोग बारिश के दौरान बाहर जाने से बचते रहे। जबकि रास्ते में फंसे हुए लोगों ने मार्ग में मौजूद कमर्शियल काॅम्प्लेक्स, प्रतिष्ठानों आदि के शेड्स के नीचे रूककर बारिश से बचने का प्रयास किया।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर की दादागिरी

सोशल साइट के माध्यम से पकड़े गए चोर

मासूम को मरा समझकर फरार हुआ आरोपी

अय्याश खोर भाभी का हत्यारा निकला देवर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -